गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद गोरखपुर में लगातार पड़ रही भीषण ठंड एवं शीतलहरी को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी ने जनपद के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यालयों को 31 दिसंबर 2025 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।यह आदेश सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।प्रशासन द्वारा विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के निर्देश जारी किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
