बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)मिहींपुरवा बरसात का पूरा मौसम छुटपुट बरसात होती रही परंतु अंतिम में लगातार दो दिन से हो रही भारी बारिश की वजह से लोग घरों में दुबक कर बैठने के लिए मजबूर हो गए मालूम हो कि बृहस्पतिवार से लगातार हो रही बारिश से जंगल इलाका एवं ग्रामीण क्षेत्र में काफी बरसात होने के कारण जगह जगह पर पेड़ गिरने एवं फसलों के गिरकर नुकसान होने का समाचार प्राप्त हो रहा है बरसात के कारण दिहाडी मजदूरों, रिक्शा चालकों ठेलावालो की मजदूरी 2 दिन से गायब है कस्बे एवं गांव में जगह-जगह जलभराव होकर आवागमन बाधित हो रहा है ऐसे में बरसात से पहले नाली नालों को साफ ना करने के कारण भी इस समस्या से जूझना पड़ रहा है गोपिया बैराज पर जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है इसी तरह कैलाशपुरी में भी जलस्तर बढ़ रहा है पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से बाढ़ की संभावनाएं बन रही है। गोपिया बैराज के जेई कर्मवीर से बात करने पर उन्होंने बताया कि पानी बढ़ रहा है बाढ स्तर से नदी अभी बहुत नीचे है सुबह तक पानी के स्तर का अंदाजा लगेगा फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है लगातार निगरानी की जा रही है। मिहींपुरवा कस्बे के रेलवे रोड पर पानी का जलभराव है आने जाने वालों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है खबर मिली है कि मिहींपुरवा बड़ा दरोगा पुरवा के तीरथ राम यादव पुत्र खरपतुर का छप्पर भरभरा कर गिर गया है जिससे उसमें रखा खाने पीने का सामान जल मग्न हो गया। वही तहसील क्षेत्र हरखापुर , मंझार, सर्रा कला, जालिम नगर कुड़वा आदि क्षेत्रों में खेतों में पानी भरने के कारण फसल के गिरने का समाचार प्राप्त हो रहा है।
BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का दम, मोदी की 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकों…
बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…
चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…
निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…
देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…