बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) मजदूर का अज्ञात बीमारी से दोनों पैर सड कर कटा,अब बच्चे व परिवार के लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच ने लगें।मामला पयागपुर क्षेत्र के ग्राम खंडपुरवा दाखिला सोहरियावा का है। जहां के रहने वाले विक्रम पुत्र राम पदारथ गांव में मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रहा था। अचानक जनवरी से बीमार हो गया इलाज का पैसा भी नहीं था, जिससे इलाज नहीं करा सका। धीरे-धीरे बीमारी ने उसे अपने गिरफ्त में ले लिया, और दोनों पैर सड़ कर गिर गया। जिससे पूरा परिवार अब मुसीबत में खड़ा है, न रहने का वतन है, न खाने की व्यवस्था, छोटी छोटी नाबालिक बच्चे व उसकी विवाहिता धर्मपत्नी अपना फर्ज अदा कर रहे है, परंतु घर में बच्चों का पेट पालने की व्यवस्था नहीं, ऐसी मुसीबत में कोई भी हाथ आगे नहीं बढ़ा रहा है, वहीं पिता की दशा देख बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है, देखना है कि, ऐसे समय पर इस असहाय के मददगार कौन हाथ आगे बढ़ाता है यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…
हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…
पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…
AI निर्मित फोटो लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह का वक्त, पार्कों में टहलते लोग और स्कूल-कॉलेज की ओर…
तीज पर भी नहीं थमा TGT-PGT अभ्यर्थियों का आंदोलन, हाथों की मेहंदी में लिखी ‘पुरानी…