देवरिया पुलिस की प्रभावी पैरवी से पॉक्सो अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा की गई प्रभावशाली कानूनी कार्रवाई से एक गंभीर अपराध के आरोपी को न्यायालय से कठोर सजा दिलाई गई है।थाना लार पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 272/2020, अंतर्गत धारा 363/376 भारतीय दण्ड संहिता एवं 4 पॉक्सो एक्ट में नामजद अभियुक्त धनन्जय वर्मा उर्फ धन्नू वर्मा पुत्र गोरख वर्मा, निवासी सलाहाबाद वार्ड संख्या 06, थाना सलेमपुर, जनपद देवरिया को मा० विशेष न्यायालय द्वारा 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹20,000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।इस मामले में विशेष लोक अभियोजक सच्चिदानन्द राय, कोर्ट मुहर्रिर म0का0 मदालसा सिंह एवं थाना लार के पैरवीकार कांस्टेबल रजनीश कुमार की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही, जिनके समन्वय व सतत प्रयास से यह सजा सुनिश्चित हो सकी।देवरिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत अपराधियों को न्यायिक दंड दिलाने की यह एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे पीड़ितों को न्याय मिला है और समाज में कानून का भय सुदृढ़ हुआ है।

Editor CP pandey

Recent Posts

लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का ऐलान, 21 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म; योग्यता और अंकों का पूरा विवरण

बिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026: आवेदन की तारीख घोषित, 150 अंकों की होगी परीक्षा…

18 minutes ago

यूपी में आसमान से आफत! 60 घंटे में 56 मौतें, 117 मकान तबाह; बाढ़ के खतरे से कई जिले अलर्ट

यूपी में बारिश का कहर: 60 घंटे में 56 मौतें, 117 मकान क्षतिग्रस्त; कई जिलों…

31 minutes ago

साबरमती से एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी, रेलवे के कायाकल्प पर अमित शाह ने गिनाईं उपलब्धियां

रेलवे में बदलाव पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, बोले- आंकड़ों के साथ चर्चा…

1 hour ago

कमजोर परिवारों के बच्चों को बनाया निशाना, नामसाई में खुली तस्करी नेटवर्क की परतें

नामसाई में बाल तस्करी गिरोह का खुलासा, 47 बच्चों समेत 51 लोगों को बचायाबेहतर शिक्षा…

1 hour ago