तेज रफ्तार कार ने ली युवक की जान, घर लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)कोतवाली थानांतर्गत नगरवा-घुस पिपरपती रोड पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक अनिल की जान चली गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पहचान खुखुन्दू थाना क्षेत्र के करवाता निवासी अनिल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय अनिल शुक्रवार को अपने निजी कार्य से शहर आया हुआ था। कार्य निपटाने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह नगरवा-घुस पिपरपती रोड के पास पहुंचा, एक तेज रफ्तार सफेद कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनिल मौके पर ही गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। माता-पिता और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगरवा-घुस पिपरपती रोड पर अकसर तेज रफ्तार वाहन बेलगाम दौड़ते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने इस मार्ग पर स्पीड कंट्रोल हेतु ठोस कदम उठाने की मांग की है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा वाहन भा बरामद कर ली है चालक की तलाश की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

16 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

16 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

16 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

16 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

16 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

16 hours ago