Monday, February 2, 2026
HomeNewsbeatलगातार बारिश से स्कूलों में जलजमाव, शिक्षकों और बच्चों की आवाजाही बनी...

लगातार बारिश से स्कूलों में जलजमाव, शिक्षकों और बच्चों की आवाजाही बनी जोखिम भरी।

सलेमपुर विकासखंड के कई विद्यालयों में जल निकासी की व्यवस्था ठप, परिसर बने तालाब

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार से जारी तेज बारिश के कारण सलेमपुर विकासखंड के अनेक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से स्कूल परिसरों में पानी भर गया है, जिससे शिक्षकों और विद्यार्थियों का आना-जाना जोखिम भरा हो गया है।प्राथमिक विद्यालय भेड़िया चेरो और कंपोजिट विद्यालय चेरो के परिसर में भारी जलजमाव देखा गया।

स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने बताया कि यदि जल्द निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो विद्यालय परिसर में शिक्षण कार्य प्रभावित हो सकता है। लगातार बारिश से आसपास के रास्तों पर भी फिसलन और जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे अभिभावकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता है।

इसे भी पढ़ें –विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर।

इसे भी पदे –आज का इतिहास : 4 अक्टूबर

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments