लगातार बारिश से बागापार टोला पिपरा में बड़ा हादसा टला

मुख्य मार्ग पर गिरा विशाल पेड़,यातायात और जनजीवन प्रभावित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को सुबह से हो रही लगातार मूसलधार बारिश ने जिले में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जगह-जगह पेड़ गिरने और जल-भराव की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बागापार टोला पिपरा में दोपहर करीब 11 बजे एक बड़ा हादसा टल गया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव के मुख्य मार्ग पर अचानक एक विशाल यूकेलिप्टस का पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और आवागमन ठप पड़ गया। साथ ही पेड़ के साथ गुंथे बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिर गए, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

यह भी पढ़ें – ग्राम पंचायत सोनबरसा बेलवा घाट में हुआ विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन


स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय यदि कोई व्यक्ति या वाहन उस मार्ग से गुजर रहा होता, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। सौभाग्य से उस समय सड़क खाली थी, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।
घटना के बाद राहगीरों को दूसरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है, वहीं बिजली आपूर्ति ठप होने से गांव में अंधेरा और असुविधा का माहौल बना हुआ है। कई घरों में पानी घुसने और जलभराव की स्थिति भी देखी जा रही है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि बारिश के कारण कई पेड़ों की जड़ें कमजोर हो गई हैं और यदि समय रहते इनकी छंटाई नहीं की गई, तो भविष्य में और भी हादसे हो सकते हैं।
सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त तारों की मरम्मत कर शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि बारिश के मौसम में सड़कों के किनारे खड़े पुराने पेड़ों की जांच और छंटाई कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

5 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

17 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

21 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

21 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago