उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर दुदही ओवरआल चैंपियन घोषित

तहसील स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता फतेह मेमोरियल इंटरमीडिएट कालेज तमकुहीराज के खेल मैदान में शनिवार को संपन्न हुई। खोखो, कबड्डी, दौड़ आदि खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दुदही ब्लाक की टीम ओवरआल चैंपियन बनी।
ब्लाक व्यायाम शिक्षकगण अमित श्रीवास्तव, नवनीत तिवारी व धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजकुमार पाल, जितेंन्द्र यादव, हेमंत पांडेय, ऐजुल हक, मनौव्वर, राजेश यादव, खेल अनुदेशक रवीश कुमार, अमित कन्नौजिया, राकेश कुमार, पुण्य प्रकाश गिरी, उमेश कुमार,भाष्कर, राजेश कुमार आदि की देखरेख में संपन्न प्रतियोगिता में खोखो के जूनियर स्तर बालक, बालिका, प्राथमिक स्तर बालक व बालिका वर्ग में दुदही की टीम विजेता रही। कबड्डी के जूनियर स्तर बालक व बालिका दोनो वर्ग में दुदही, प्राथमिक स्तर बालक दुदही, बालिका वर्ग में तमकुही की टीम विजेता रही।जूनियर स्तर दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग के 600 मीटर में अंकित, 400 मीटर , 200 मीटर प्रियांशू व 100 मीटर में अब्दुल रहमान प्रथम रहे। बालिका वर्ग मे 600 मीटर प्रेमशिला, 400 मीटर में बंधन, 200 मीटर रीता व 100 मीटर में शबनम प्रथम रहीं। प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग के 200 मीटर अंगद, 100 मीटर प्रिंस व 50 मीटर में प्रिन्स प्रथम रहे। बालिका वर्ग के 400 मीटर में बंधन, 200 मीटर नीपू, 100 मीटर पूजा व 50 मीटर में जारा प्रथम रहीं।
सुलेख में शब्बू खातून प्रथम रहीं। पीटी एवं विशेष प्रदर्शन बालक एवं बालिका वर्ग में सेवरही की टीम प्रथम रही।
दुदही के प्रिंस व जारा क्रमश: प्राथमिक बालक व बालिका वर्ग के चैंपियन व दुदही के अंकित व तमकुही की गीता क्रमश : जूनियर बालक व बालिका वर्ग मे चैंपियन घोषित किए गए। इसके पूर्व मुख्य अतिथि एसडीएम विकास चंद ने मशाल प्रज्जवलित कर व परेड की सलामी लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विशिष्ट अतिथि बीएसए डा. रामजियावन मौर्य ने बाल खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। बीईओगण अंकिता सिंह व देवमुनि वर्मा ने पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर बीईओ सेवरही अमित सिंह, अरविन्द सिंह, शम्भू यादव, अरुणेन्द्र राय, अमरनाथ यादव, मधेश मिश्र, देवेन्द्र ओझा, अंजनी सिंह, धनंजय मिश्र, राजू सिंह, अजय सिंह, राजेश प्रसाद, रजिमुल्लाह अंसारी, बांके बिहारी लाल, बबलू जायसवाल, जंग बहादुर, मिनहाज अहमद सिद्दिकी, सुमन्त, अशोक यादव, योगेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

2 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

2 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

2 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

2 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago