आईजीआरएस निस्तारण में एक साथ चारों तहसीलों को मिला प्रथम स्थान

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के चारों तहसीलों ने आइजीआरएस शिकायत पोर्टल पर गुणवत्तापूर्ण शिकायत निस्तारण हेतु पूरे प्रदेश की तहसीलों के लिए जारी रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि पहली बार जनपद की सभी तहसीलों ने विभिन्न पोर्टलों व शिकायत मंचो पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संदर्भ में शासन द्वारा जारी शिकायत निस्तारण सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिसके लिए चारो तहसील बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने आमजन की शिकायतों के निस्तारण को लेकर अत्यंत गंभीर और जनपद में विभिन्न पोर्टलों एवं मंचो से प्राप्त होने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की उनके निर्देशानुसार बहुस्तरीय समीक्षा की जाती है। इसमें एक अपर एसडीएम को नोडल अधिकारी नामित करते हुए एक बीडीओ और एक एडीएसटीओ की त्रिसदस्यीय समीक्षा समिति बनाई गई है, जो प्रतिदिन शिकायत निस्तारण के विषय में प्राप्त आख्याओं की जांच करती है। आख्या के संतोषजनक न होने पर पुनः जिला कंट्रोल रूम से संबंधित शिकायतकर्ता से बात कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सुनिश्चित है किया जाता है। शिकायतों के निस्तारण एवं सी श्रेणीकरण की समीक्षा प्रतिदिन अपर जिलाधिकारी स्तर पर की जाती है। इसकी नियमित समीक्षा जिलाधिकारी स्वयं भी करते हैं। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने पर विगत में जवाबदेही तय करते हुए अनेक अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध वेतन रोकने से लेकर प्रतिकूल प्रविष्टि देने तक की कार्यवाही भी की गई है। जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन 04–05 घंटे जनसुनवाई कर शिकायतों का निस्तारण किया जाता है।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने चारों तहसीलों को रैंकिंग में प्रथम स्थान मिलने पर बधाई देते हुए सभी तहसीलों को लगातार शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया है।
चारों तहसीलों के उपजिलाधिकारियों ने कहा कि जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी के निर्देशन में चारों तहसीलो को एकसाथ पहली बार आइजीआरएस के रैंकिंग में प्रथम स्थान मिलना हर्ष का विषय । सभी ने जिलाधिकारी के निर्देशन व मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

4 days ago