कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को, को डायट कुशीनगर में सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण 2022-2023 के अंतर्गत, जनपद स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में डायट प्राचार्य अमित कुमार सिंह, डाइट मेंटर, एसआरजी तथा सभी ब्लॉक के एआरपी के द्वारा कला उत्सव का निरीक्षण किया गया। कला उत्सव में विभिन्न ब्लॉक से आए हुए शिक्षक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। दुदही ब्लॉक से संविलियन विद्यालय तिवारीपट्टी के शिक्षक अमरनाथ मौर्य तथा विक्रम बहादुर सिंह ने प्रतिभाग किया था, इनकी कलाकृति की डायट प्राचार्य व सभी एसआरजी, एआरपी ने प्रशंसा की। डायट प्राचार्य डा. अमित कुमार सिंह ने कहा कि कला जीवन का अभिन्न अंग हैं, इसके माध्यम से विचारों की अभिव्यक्ति, सृजनात्मकता आदि का प्रदर्शन दृष्टिगोचर होता हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में कला के माध्यम से शिक्षण कार्य करने हेतु सुझाव दिया गया हैं। यह शिक्षण कार्य को रुचिकर एवं आनन्द दायक बनाता है। इस दौरान एसआरजी राम प्रकाश पाण्डेय, एआरपी अनिल सिंह, देवेंद्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…
गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…
सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…
बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…
जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…
यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…