एकल पर्चा दाखिल होने से अधिकांश डेलीगेटों का निर्विरोध निर्वाचन तय

तुर्कपट्टी/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
क्षेत्र के विभिन्न ग्रामसभाओं में स्थापित साधन सहकारी समितियों के डेलीगेट पद के लिए पर्चा दाखिल हुआ,एकल पर्चा दाखिल होने से अधिकांश डेलीगेट निर्विरोध चुने गए। कुछ सीटों के लिए अठारह मार्च को मतदान कराया जाएगा।
कृषिगत ढांचा के मजबूती के लिए न्याय पंचायत स्तर पर स्थापित साधन सहकारी समितियों में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए, प्रत्येक ग्राम पंचायतों से डेलीगेट पद के लिए मंगलवार की सुबह, चुनाव अधिकारी की देख रेख में पर्चा दाखिला प्रारम्भ हुआ। साधन सहकारी समिति महुअवां बुजुर्ग नम्बर एक, महासोंन से डॉ रमेश त्रिपाठी तथा रावतपार से रामरेखा सहित पांच डेलीगेट ने एकल पर्चा दाखिल किया, जिनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। यहां चार पदों पर मतदान होगा।साधन सहकारी समिति बसडीला पाण्डेय में एकल पर्चा दाखिल होने से आठ डेलीगेटों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। जबकि एक पद पर मतदान कराया जाएगा।इसी प्रकार तुर्कपट्टी स्थित साधन सहकारी समिति महुअवां बुजुर्ग में सोंदिया से चन्द्रदेव राय, देवपोखर से रामप्रीत, छहूँ से दुर्गेश राय सहित सभी नौ डेलीगेट एकल पर्चा दाखिल होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है। महुअवा बुजुर्ग में चुनाव अधिकारी मदन गोपाल गौतम व महासोंन में चुनाव ड्यूटी में लगे मुरली मनोहर ने बताया कि पर्चा दाखिला शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया,अधिकांश प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। जहां चुनाव कराने की स्थिति बनी है वहां अठारह मार्च को चुनाव कराया जाएगा।
19 मार्च को अध्यक्ष का चुनाव होगा,
डेलीगेट पद के लिए 18 मार्च को चुनाव होगा,19 मार्च को अध्य्क्ष के चुनाव के लिए पर्चा भरा जाएगा और उसी दिन मतदान तथा चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।

rkpshomnath

Recent Posts

हाइड्रेशन से लेकर प्रोटीन तक, शरीर को फिट रखने के लिए सुबह से रात तक अपनाएं ये आदतें

सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…

6 minutes ago

राम-सीता और रावण की कहानी का नया अंदाज, सोनी राजदान ने बताया क्यों खास है ‘रामायण’

‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…

17 minutes ago

अमेरिका के नए प्रतिबंध से भारत की ऊर्जा चिंता बढ़ी, रूस ने दी कड़े जवाब की चेतावनी

रूस-अमेरिका तनाव बढ़ा, मेदवेदेव की सैन्य प्रतिरोध की चेतावनी; रूसी तेल पर अमेरिकी दबाव से…

30 minutes ago

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

9 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

9 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

9 hours ago