Tuesday, February 24, 2026
HomeNewsbeatनशे की हालत में बेलगाम ब्लोरो ड्राइवर ने कार और गुमटी में...

नशे की हालत में बेलगाम ब्लोरो ड्राइवर ने कार और गुमटी में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नवलपुर चौकी से कुछ दूरी पर भागलपुर मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ब्लोरो ने पहले एक चलती कार को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे बनी एक गुमटी में जा घुसी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, हालांकि गुमटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी 52 एक्स 8814 नंबर की महिंद्रा ब्लोरो भागलपुर की ओर जा रही थी। वाहन को जितेंद्र कुमार पुत्र स्व. रामदेव प्रसाद चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक नशे की हालत में था और वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। ब्लोरो ने अपने आगे चल रही यूपी 52 बीएन 3637 नंबर की ह्युंडई वेन्यू कार को टक्कर मार दी। इस कार में नरेंद्र चौहान पुत्र रामब्याह चौहान, निवासी भीमपुर थाना सलेमपुर, अपनी भाभी को लेकर ग्राम उर्दौली स्थित रिश्तेदार के यहाँ जा रहे थे।

टक्कर के बाद ब्लोरो रुकने के बजाय आगे बढ़ गई और सड़क किनारे गोविंद पुत्र वीर बहादुर चौहान की गुमटी में जा घुसी। हादसे के वक्त गाड़ी अपनी ओर आते देख वीर बहादुर ने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन उनकी गुमटी पूरी तरह तबाह हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नवलपुर चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और ब्लोरो सहित चालक को कब्जे में ले लिया। पूछताछ के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि चालक शराब के नशे में था। मामले की जांच की जा रही है।

चौकी इंचार्ज दीपक कुमार पटेल ने बताया कि, “ब्लोरो और उसके चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments