
स्वास्थ्य की डार, सहजन उपहार” का संदेश लेकर आयोजित हुआ कार्यक्रम
सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित वृक्षारोपण महाअभियान–2025 के तहत शनिवार को विकास खंड रेहराबाजार में “सहजन पौध भण्डारा”कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित 200 लाभार्थियों को सहजन (मुनगा) के पौधे वितरित किए गए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी रेहराबाजार विमला चौधरी रहीं।जिन्होंने स्वयं लाभार्थियों को सहजन के पौधे देकर स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे पौधारोपण को केवल औपचारिकता न मानें, बल्कि प्रत्येक पौधे की देखभाल करें ताकि यह अभियान वास्तव में सार्थक हो सके।
इस अवसर पर एपीओ राजेन्द्र प्रसाद, ग्राम विकास अधिकारी असदुल्लाह, महमूद आलम, पप्पू वर्मा, राजेश्वरी, वन दरोगा कैलाश नाथ शुक्ला, अवधेश गुप्ता व अवनीश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सहजन के औषधीय गुणों, पोषण संबंधी लाभों और इसके पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि सहजन न सिर्फ एक पौधा है, बल्कि यह स्वस्थ जीवन की कुंजी है और इसके प्रचार-प्रसार से गांवों में पोषण व स्वास्थ्य दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
गोंडा वन प्रभाग के रेहरा बाजार वन रेंज के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम “स्वास्थ्य की डार, सहजन उपहार” की भावना को जन-जन तक पहुंचाता नजर आया।
