बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । औषधि निरीक्षक बहराइच विनय कृष्ण ने रूपईडीहा बाजार में स्थित चार मेडिकल स्टोरो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दवाओं के लिए जरूरी लाईसेंस, रखरखाव, एक्सपायरी तिथि की दवाएं और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान कुछ मेडिकल स्टोरों से से अधोमानक स्तर की दवाएं होने के सन्देह में जांच के लिए सैंपल भी लिया गया, साथ ही दवाओं के रखरखाव, दुकान की साफ सफाई व शेड्यूल एच, एच-1 की औषधियों के क्रय-विक्रय के अभिलेखों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मेडिकल के लगे सीसीटीवी कैमरा की भी जांच की साथ ही यह भी कहा है कि अगर किसी भी दुकान पर नशीली दवाओं पाई गई तो, कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…