सलेमपुर स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर वाराणसी-भटनी रेलखण्ड पर 11059/60 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन का पहली बार ठहराव को लेकर शुक्रवार को सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा जिनके साथ राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर एवं ट्रेन ड्राइवर को सम्मानित कर रवाना किया गया।रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि नौतनवा -दुर्ग 18201/2एवम लोकमान्य तिलक- छपरा 11059/60 ट्रेन का ठहराव सलेमपुर स्टेशन पर नहीं होने से यहां के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। जिस कारण इस ट्रेनों का ठहराव हुआ है।उन्होंने कहा कि मेरा हमेशा प्रयास रहता है कि आम जनता को सुविधा मिले। भाजपा सरकार सड़क,स्वास्थ्य और शिक्षा पर कार्य कर रही है।
केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा के हाथों में आज हमारा राष्ट्र सुरक्षित एवं संरक्षित ही नहीं है, बल्कि विकास के पायदान पर भी अद्वितीय कार्य हुआ है।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने सांसद रविन्दर कुशवाहा की तारीफ करते हुए कहा कि सांसद ने रेलवे बोर्ड से पहल कर ट्रेन का ठहराव कराया है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सलेमपुर की चौतरफा विकास हो रहा है।
आने वाले समय मे सलेमपुर रेलवे स्टेशन अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा।
रेल विभाग से एडीआरएम कौशलेश सिंह एवम जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने ट्रेनों के ठहराव के बारे में विस्तृत से बताया।
कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष पण्डित गिरीश चन्द्र तिवारी, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,बलबीर सिंह दादा,अमित सिंह बबलू,अमरेश सिंह बबलू,सन्दीप सिंह ,वीरेन्द्र कुशवाहा,शमशाद मलिक,त्रिवेणी गुप्ता ने भी सम्बोधित किया।
संचालन सन्तोष पटेल ने किया।
उक्त अवसर पर दिग्विजय मिश्रा, अजय दूबे वत्स,सत्यप्रकाश सिंह,अशोक कुशवाहा,जितेन्द्र सिंह,विनय पाण्डेय, पुनीत यादव,अशोक तिवारी,रविशंकर मिश्र,अमित सिंह,नागेंद्र गुप्ता,उमाकान्त मिश्र,सुनील स्नेही,अनिल ठाकुर,विनोद ठठेरा,पिंटू तिवारी,अजय गौतम,राजेश शाह आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

8 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

9 hours ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

9 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

9 hours ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…

10 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…

10 hours ago