ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने बड़ी मात्रा मे नष्ट किए मादक पदार्थ

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले में नशीले पदार्थों के निस्तारण के लिए जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं विशेष पुलिस महानिदेशक के आदेश के अनुपालन में गठित कमेटी ने नारकोटिक्स ड्रग्स और मनःप्रभावी पदार्थों के निपटान नियम-2022 के तहत जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में कमेटी द्वारा जिले के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त 52 मामलों में संलिप्त 72.275 किग्रा गांजा, 26.950 किग्रा चरस, 223 ग्राम हेरोइन, 75 ग्राम स्मैक और 257 ग्राम कोकिन को मेसर्स ए0 वी0 बायोमेडिकल वेस्ट सर्विसेस, ग्राम राजधानी, थाना नौतनवा में इंसिनिरेटर के माध्यम से नष्ट किया गया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, सदस्य अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी निचलौल मौजूद रहें। इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और उनके दुष्प्रभाव को रोकना है। पुलिस प्रशासन द्वारा इस तरह की सख्त कार्रवाई से जिले में नशे के कारोबार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

32 minutes ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

42 minutes ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

1 hour ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

1 hour ago

अधिकारी भी सुरक्षित नहीं! श्रुति शर्मा बनीं साइबर ठगी का शिकार

देवरिया की SDM श्रुति शर्मा साइबर ठगी की शिकार, मोबाइल हैक कर मांगे गए पैसेदेवरिया…

1 hour ago

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)Iराष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग के प्रांगण…

1 hour ago