देवरिया में खुला आधुनिक सुविधाओं से लैश ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
देवरिया के लोगों को ड्राइविंग सीखने के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। शहर के सोनूघाट महुआनी रोड पर स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में न केवल ड्राइविंग की बारीकियां सिखाई जायेंगी बल्कि बहुत ही कम शुल्क में ट्रैफिक के नियमों की पूरी जानकारी भी दी जायेगी। शुक्रवार को आयोजित समारोह में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का उद्घाटन किया। जिसमें सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

युवाओं के लिए वरदान साबित होगा ट्रेनिंग सेंटर – रितू शाही

उद्घाटन समारोह में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष रितु शाही ने कहा कि यह ट्रेनिंग सेंटर युवाओं के लिए वरदान साबित होगा। यहां से ड्राइविंग की ट्रेनिंग लेकर युवाओं को जहां रोजगार उपलब्ध होगा वहीं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में भी आसानी होगी। यह ट्रेनिंग सेंटर आधुनिक सुविधाओं से लैस है। और यहां अच्छे ट्रेनरों द्वारा लोगों को कम समय में ड्राइविंग की पूरी जानकारी मिलेगी। इस मौके पर शिखर शाही, राजेश मिश्रा, नीरज शाही, युवा नेता मुकुल मणि समेत जिले के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ट्रैफिक नियमों की भी मिलेगी जानकारी

सोनू घाट महुआनी रोड पर स्थित यह ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट पूरी तरह आधुनिक तकनीकी से लैस है। यहां पहले कंप्यूटराइज डेमो के माध्यम से वाहन चलाना सिखाया जायेगा। उसके बड़े ग्राउंड में बकाया दे गाड़ी चलाना सिखाया जायेगा। जहां आड़े तिरछे मोड पर गाड़ी घूमना, पुल पर चढ़ाना एवं नीचे उतारना, जाम लगने की दशा में ढलान पर गाड़ी खड़ा करने समेत बैंक करना एवं पार्किंग में खड़ी करने की ट्रैफिक नियमों के हिसाब से पूरी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए ग्राउंड में बकायादे सड़क, ज़ेबरा क्रॉसिंग, चौराहे, लाल और नीली बत्ती, पुल भी बनाया गया है। ग्राउंड में चारों तरफ कैमरे से लगे हैं। सभी कैमरे परिवहन विभाग से अटैच है। यहां से फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस बन पाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

1 hour ago

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छात्रों और नागरिकों का सर्वांगीण विकास संभव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…

1 hour ago

महिला सफाई मित्र ने नगर विकास मंत्री का किया आत्मीय स्वागत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…

1 hour ago

सदर तहसील में आयुष्मान कार्ड शिविर, 50 लाभार्थियों के बने कार्ड

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…

1 hour ago

दलित बस्ती क़ी जर्ज़र सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण

खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…

2 hours ago

पिस्टल से खेलना पड़ा भारी, दोस्त के सिर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में मौत

समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…

2 hours ago