सपा कार्यालय में भिड़े पदाधिकारी, फूलन देवी जयंती कार्यक्रम में हुई हाथापाई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में समाजवादी पार्टी की अंदरूनी कलह एक बार फिर सामने आ गई है। शुक्रवार को खलीलाबाद स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित फूलन देवी जयंती कार्यक्रम के दौरान दो वरिष्ठ सपाइयों के बीच तीखी बहस के बाद हाथापाई हो गई। मौके पर मौजूद कार्यकर्ता सकते में आ गए और कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम पार्टी के लिए ऐतिहासिक महत्व का था। फूलन देवी को पीडीए वर्ग की नायिका के रूप में पार्टी बड़े स्तर पर सम्मान देती रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार ज़ोरदार तरीके से होगा, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से मीडिया को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिलाध्यक्ष और जिला महासचिव के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है। इसी विवाद के चलते मीडिया को कार्यक्रम की सूचना नहीं दी गई और अंततः मंच पर ही दोनों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। सूत्रों की मानें तो यह पहली बार नहीं है जब पार्टी कार्यालय पर इस तरह की स्थिति बनी हो। करीब डेढ़ हफ्ते पहले भी दो सीनियर नेताओं के बीच टकराव की खबर आई थी। घटना के बाद कार्यकर्ताओं में रोष है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही जिले की कार्यकारिणी में बदलाव नहीं किया गया, तो मिशन 2027 पर इसका गहरा असर पड़ सकता है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि अनुशासनहीनता और गुटबाजी के कारण आमजन में गलत संदेश जा रहा है। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी गई है। उम्मीद की जा रही है कि संगठन स्तर पर जल्द कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

Karan Pandey

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

2 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

2 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

2 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

2 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

3 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

3 hours ago