आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) दीदारगंज थाना अंतर्गत सिसवारा गांव के समीप गम्भीरपुर मर्टिनगंज मार्ग पर, बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली के पलट जाने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार दीदारगंज क्षेत्र के सिसवारा ग्राम, निवासी जितेंद्र पुत्र गंगा बिंद परिवार की आजीविका चलाने के लिए क्षेत्र के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाता था। बुधवार को दिन में वह ट्रैक्टर ट्राली पर मिट्टी लादकर क्षेत्र के एक व्यक्ति के यहां गिराने गया था। मिट्टी गिरा कर वापस लौटते समय तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर- ट्राली, सिसवारा गांव के समीप पलट गई। वाहन के नीचे दब जाने से चालक जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। हादसे की जानकारी स्थानीय थाने को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक जितेंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़ा और एक पुत्री का पिता बताया गया है। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…
मोदी के दिसंबर कनाडा दौरे की तैयारी, व्यापारिक रिश्तों को नई दिशा देने की कवायद…