राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया स्वामी विवेकानंद की जयंती


सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।भारतीय संस्कृति के एक महत्वपूर्ण स्तंभ एवं भारतीय अध्यात्म परंपरा को वैश्विक क्षितिज पर पुनर्स्थापित करने वाले महान सन्यासी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती नगर के जी. एम.एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बड़े धूम धाम से मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुवात विद्यालय प्रशासन से लेकर समस्त कर्मचारियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. श्री प्रकाश मिश्र द्वारा विवेकानंद जी की जीवनी पर बड़े ही मार्मिक ढंग से प्रकाश डाला गया।उन्होंने स्वामी जी के नरेंद्र देव से लेकर विवेकानंद तक के जीवनी को बताते हुवे रामकृष्ण परमहंस के सेवा भाव की बड़ी ही मर्मस्पर्शी व्याख्या की।
प्रधानाचार्या डॉ. संभावना मिश्रा ने स्वामी जी को आदर्शपुरुष बताते हुवे कहा की यदि आज भी उन महापुरुष के पथ पर हम चलें तो हमारा जीवन तो धन्य होगा ही साथ में हम पुनः विश्वगुरु बन जायेंगे।
उपप्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने राष्टीय युवा दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी एक अवतारी पुरुष थे। दूसरी शब्दों में कहें तो वह ईश्वर का ही एक अवतार थे जो संपूर्ण विश्व का पथ प्रदर्शित कर गए। उनके हर आचरण ग्राह्य हैं,ब्रह्मचर्य से लेकर अध्यात्म तक पर उनका पूरा वश था। वह अति संयमी,आध्यात्मिक,सनातन हिंदू संस्कृति के महान रक्षक,भारतीय अध्यात्म परंपरा को वैश्विक क्षितिज पर पुनर्स्थापित करने वाले वह युग पुरुष थे जिन पर पूरे राष्ट्र को गर्व है। उनके जीवन से हमे भी अपनी संस्कृति की रक्षा हेतु सदैव समर्पित रहने, निः स्वार्थ भाव से गुरु निष्ठा, आदि की सीख लेनी चाहिए। उनके आदर्शो पर चल कर भारत आज पुनः विश्व गुरु बन सकता है।
इस मौके पर विद्यालय के नौवी से बारहवीं तक के सभी छात्र छात्राएं, शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

48 minutes ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

1 hour ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

2 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

2 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

2 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

4 hours ago