नगर पंचायत सलेमपुर में पेयजल की व्यवस्था ध्वस्त जनता परेशान – सुधाकर गुप्त

उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में उठी नगर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। इस समय मौसम की बेरुखी से गर्मी में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। गर्मी के कारण लोगों को प्यास ज्यादा लग रही है।लेकिन सलेमपुर नगर पंचायत में आमजन को शुद्ध पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। उक्त बातें उद्योग व्यापार मंडल की बुधवार को आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन ,उद्योग व्यापार मंडल सलेमपुर के अध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने कहा। उन्होंने कहा कि नगर में स्थित एकमात्र पानी की टँकी अगस्त 2022 में वार्ड नं तीन,चार,छव, नौ,दस व तेरह में अवशेष पाइप लाइन बिछाने के नाम पर 17 लाख सैंतीस हजार रुपये खर्च किया गया लेकिन पानी की आपूर्ति होने पूर्व ही टेस्ट के समय जगह जगह पाइप लाइन लीकेज हो गई।इसके बाद सितंबर 2023 में पाइप लाइन विस्तार करने के लिए 10 लाख रुपये तथा वार्ड नं चार व तेरह में नवम्बर 2023 में 14 लाख रुपये व्यय किया गया तथा बसस्टैंड, गांधी चौक आदि स्थानों पर जनता को शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए लाखों रुपए खर्च किया गया इसके बाद भी आज पूरे नगर की जनता एक बूंद पानी के लिए तरस रही है। नगर में लगे आर ओ सभी बेकार हो गए हैं।जगह जगह लगे इंडिया मार्का टू हैंड पंप भी अधिकांश जगहों पर गन्दा पानी दे रहे हैं।अगर कहीं ठीक भी है तो नगर के व्यापारी चंदा लगाकर उसको बनवाये हैं। सुधाकर गुप्त ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अन्दर जनता को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था नही की गई तो नगर के लोग व व्यापारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक को रवि रौनियार, संजय पांडेय, मेवालाल वर्मा, गोपाल गुप्ता, राजेश मद्देशिया, शारदा वर्मा,रंजीत, सन्तोष मद्देशिया, उदय प्रसाद,सन्तोष जायसवाल, लकी ,मोहन प्रसाद,ज्योतिष प्रसाद,रमाकांत प्रजापति, गणेश मद्देशिया, निजाम खान,बदरे आलम,रियाज अहमद आदि ने प्रमुख से सम्बोधित किया।

Karan Pandey

Recent Posts

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

2 minutes ago

जिला निर्वाचन कार्यालय का होगा कायाकल्प, डीएम ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

अभिलेखों की सुरक्षा से लेकर कर्मचारियों के बेहतर कार्य वातावरण तक की होगी व्यवस्था देवरिया…

9 minutes ago

जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दलित बस्ती में सड़क पर जमा नाली का गंदा पानी बना परेशानी का सबब, संक्रामक…

17 minutes ago

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

16 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

16 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

16 hours ago