विगत कई माह से इस वार्ड के लोग झेल रहे है समस्या
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बारिश होती तो एक बहाना होता, लेकिन बिना बारिश के ही नगर की सड़क पर नाला बह रहा है। जिससे लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। विगत कुछ दिनों से सोहनाग रोड से ईचौना पश्चिमी होते हुए सेंट जेवियर्स स्कूल के तरफ जाने वाली रोड पर नाले का गंदा पानी बह रहा है । इस रोड पर लोगो का चलना मुश्किल हो चुका है । यह रोड नगर पंचायत सलेमपुर के मुख्य रोड़ों में से एक है ।चुकी इस रोड में सलेमपुर के कई नामी स्कूल भी पड़ते है ये रोड इन स्कूलों तक जाने का मुख्य मार्ग है । लेकिन नगर पंचायत सलेमपुर के जिम्मेदारों का ध्यान इस तरफ नही जा रहा और इस रोड से यात्रा करने वाले लोग नाले के पानी से होकर जाने के लिए मजबूर है । अभी अभी नगर पंचायत का चुनाव हुआ और नगर पंचायतों में नव नियुक्त नगर पंचायत अध्यक्षों ने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है । लेकिन जनता की दुस्वारिया जस की तस बनी हुई है । इस संदर्भ में वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सलेमपुर श्री राम यादव से बात करने पर इन्होने कहा की जल्द ही नाले के पानी के निकासी की उचित व्यवस्था की जाएगी ।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जापान में अक्टूबर 2026 में आयोजित होने वाले पैरा एशियन गेम्स…
उत्तर प्रदेश में हुक्का बार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्मोकिंग जोन बनाकर भी नहीं…
किशोरी के शव को ‘हल’ पर बांधकर ले जाने की तस्वीर वायरल, व्यवस्था पर उठे…
अमूर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में 29 सितंबर को…
सांकेतिक कठुआ (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार शाम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा…
वैवाहिक विवादों में पॉक्सो के संभावित दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश, डोंबिवली पार्षद की…