मुफ्ती पर भ्रष्टाचार का लगा आरोप अल्पसंख्यक अधिकारी ने की जांच की मांग

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में मदरसा अरबिया कासिमुल उलूम के मुफ्ती अब्दुल कादिर द्वाराअधिकारी पर दबाव बनाने का मामला प्रकाश में आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल का कहना है कि अब्दुल कादिर को टर्मिनेट किया जा चुका है, लखनऊ के रजिस्ट्रार ने बहाल कर दिया है, इसके बाद से लगातार ज्वाइनिंग के लिए दबाव बना रहे हैं, और साथ ही चार संस्थाओं पर 20 सालों में 20 करोड़ के गबन का भी मामला सामने आया है, जिसमें एक संस्था मुफ्ती अब्दुल कादिर की भी है। यह सरकारी धन नहीं बल्कि चंदे से इकट्‌ठा किया गया धन है, ऐसे में इस पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज से की जाएगी। प्रबंध समिति द्वारा पिछले 50 सालों से अधिक समय से मदरसे में नियुक्ति, वेतन, बोनस आदि का कार्य संपादित किया जाता है, इसके साथ ही लगभग 30 सालों से मुफ्ती अब्दुल कादिर की मदरसे में आलिया के पद पर नियुक्ति और 22 सालों तक प्रधानायार्य भी रहे हैं। अब्दुल कादिर ने डीएम को दिए गए प्रत्यावेदन में कार्यालय कार्मिकों पर अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया गया है। इस मामले की शिकायत डीएम से कही।जबकि अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल का कहना है कि जिस समिति ने 30 साल पहले अब्दुल कादिर को आलिया के रूप में ज्वाइन कराया था, बर्खास्तगी के बाद उसी समिति को अवैध बताया जा रहा है, जबकि इसी प्रबंध समिति द्वारा विगत 40 वर्षों से अधिक समय से मदरसे में नियुक्ति, वेतन, बोनस आदि कार्य संपादित किया जाता है। जब प्रबंध समिति ने टर्मिनेट कर दिया तो रजिस्टार के यहां से तथ्य सामने आई कि जिस प्रबंध समिति ने इन्हें टर्मिनेट किया, उसी ने 30 साल पहले इन्हें ज्वाइन कराया था। संस्था से सारी जानकारी रजिस्ट्रार को भेज दी गई है जिसमें कहा गया हैं कि अब्दुल कादिर ने
विभाग पर दवाब बनाकर धरना प्रदर्शन किया, और जो भी मामले उठाए विभाग को बदनाम करने के लिए उठाए गए, आए दिन ऑफिस में दबाव बनाने के साथ गंदी और अश्लील बातें करते हैं, जिस कारण विभाग की छवि खराब हो रही है।अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल का कहना है कि ऑडियो की मजिस्ट्रेट जांच कराकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा, इसके साथ ही जो 20 करोड़ का घोटाला हुआ है उस मामले में भी मुफ्ती खुद इनवाल्व हैं, और दबाव बना रहे है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया की बेटी भावना को डीएम ने दी बड़ी शुभकामना, जापान में तिरंगा लहराने का बढ़ा हौसला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जापान में अक्टूबर 2026 में आयोजित होने वाले पैरा एशियन गेम्स…

6 hours ago

कैफे-रेस्टोरेंट में हुक्का परोसने पर हाईकोर्ट सख्त, सिर्फ स्मोकिंग एरिया बनाना काफी नहीं

उत्तर प्रदेश में हुक्का बार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्मोकिंग जोन बनाकर भी नहीं…

6 hours ago

16 वर्षीय लक्ष्मी की मौत के बाद सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, शव परिवहन व्यवस्था पर सवाल

किशोरी के शव को ‘हल’ पर बांधकर ले जाने की तस्वीर वायरल, व्यवस्था पर उठे…

6 hours ago

रूस में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत; अमूर क्षेत्र में हादसे से मचा हड़कंप

अमूर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में 29 सितंबर को…

6 hours ago

कठुआ में CISF कैंप में जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, चार की मौत से मचा हड़कंप

सांकेतिक कठुआ (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार शाम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा…

6 hours ago

पॉक्सो बना वैवाहिक जंग का हथियार तो सुप्रीम कोर्ट ने खींची लक्ष्मण रेखा! न्याय के तराजू पर तीन संवेदनशील मामले

वैवाहिक विवादों में पॉक्सो के संभावित दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश, डोंबिवली पार्षद की…

6 hours ago