खबर लिखने के बाद नाली निर्माण कार्य शुरू


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
वार्ड नंबर 3 भीखमपुर रोड में जल निकासी की समस्या पर विगत कुछ सप्ताह पहले इस खबर प्रमुखता प्रकाशित की गई थी।जिसके बाद नगर पालिका परिषद देवरिया के द्वारा आनन-फानन में नाली का निर्माण कार्य शुरू किया गया। नाली का निर्माण कार्य जब शुरू किया गया,वहां पर पानी लगा हुआ था। उसको अनदेखा कर उसी पानी में ही नाली के निर्माण कार्य को शुरू किया गया।जिससे आने वाले विगत कुछ समय के बाद उसका असर देखने को मिलेगा।जब लोगों ने विरोध किया की पानी लगे जगह पर नाली का निर्माण कार्य कैसे शुरू हो सकता है, उससे नालियों की संरचना एवं सांची बनाने में दिक्कत आएगी। उसके बाद ठेकेदार ने पानी के निकलवाने की व्यवस्था की, जिससे कि नाली के निर्माण को कार्य पुनः शुरू किया जा सके।
इस जल निकासी की समस्या के लिए वहां की जनता भी जिम्मेदार हैं क्योंकि जो वहां पर रह रही जनता हैं उनमें से ज्यादातर रोड पर अतिक्रमण करके भवन निर्माण कराए हैं। जिससे नाली के निर्माण कार्य में व्यवधान पहुंच रहा है। ठेकेदार ने इस क्रम में जेसीबी मशीन लगाकर जिसका भवन अतिक्रमण क्षेत्र के अंतर्गत आया है उसे तुङवा कर वहां पर नाली के निर्माण कार्य को शुरू कराया जा रहा है। आने वाले समय में वहां की जनता को जल जमाव की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा और जलजमाव से उत्पन्न होने वाले संचारी रोगों से भी मुक्ति मिलेगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

36 minutes ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

46 minutes ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

55 minutes ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

2 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

2 hours ago