Thursday, February 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडॉ.विनय ने नगर निगम के निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट पर उठाया...

डॉ.विनय ने नगर निगम के निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट पर उठाया सवाल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l सर्वोदय भारत पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक स्वामी डॉ.विनय ने बुद्धवार को कहा कि वोटर लिस्ट में तमाम खामियां हैं। एक ही मकान नंबर में हिंदू व अन्य जाति, मज़हब के लोगो का भी नाम है, जो कहीं से उचित नहीं लगता। जगन्नाथपुर वार्ड के वोटर लिस्ट पर चर्चा करते हुए स्वामी डॉ विनय ने कहा की, इसमें एक ही मकान नंबर में कई जाति व मजहब के लोग हैं ।
स्वामी ने कहा यह कैसे संभव है ? स्वामी ने अपना सुझाव देते हुए कहा कि , हर वार्ड में तीन-चार मोहल्ले हैं और मोहल्ले के लोग एक दूसरे को जानते भी हैं , यदि मोहल्ला वाइज लिस्ट बन जाए, तो लोग एक दूसरे को पहचानेंगे और चिन्हित कर सकते हैं। कुछ ऐसे लोग हैं जो या तो क्षेत्र छोड़कर चले गए हैं या वह गोलोंकबासी हो गए हैं , उनका भी नाम वोटर लिस्ट में है । स्वामी डॉ विनय ने नगर-निगम प्रशासन को सुझाव दिया है यथा शीघ्र वोटर लिस्ट को ठीक करा लें, जिससे पारदर्शी चुनाव हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments