Saturday, March 28, 2026
Homeमहाराष्ट्रराष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ. वेदप्रकाश तिवारी

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ. वेदप्रकाश तिवारी

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल ने राज्य में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है और राष्ट्रीय लोक दल की ओर से मुंबई में कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के निर्देशानुसार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी एवं महाराष्ट्र प्रभारी विवेक पांडे की उपस्थिति में डाॅ. वेद प्रकाश तिवारी को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आशंका जताई कि बढ़ती बेरोजगारी के कारण देश का युवा गलत रास्ते पर जा रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर त्रिलोक त्यागी ने कहा कि वह प्रदेश कार्यकारिणी की राय लेने के बाद आगे का फैसला लेंगे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments