डॉ सोनी सिंह बनीं बीटीएसएस की राष्ट्रीय मंत्री

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। भारत तिब्बत समन्वय संघ के कोर कमेटी की तीन दिवसीय बैठक दिल्ली में सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन के बढ़ते विस्तार के क्रम में कई पदाधिकारियों को नए पदों पर प्रोन्नत किया गया। इसी क्रम में जनपद संत कबीर नगर निवासी प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सोनी सिंह, महामंत्री, महिला विभाग गोरक्ष प्रांत की लगन व संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए राष्ट्रीय मंत्री के पद पर प्रोन्नत किया गया।
ज्ञात हो कि डॉ. सोनी सिंह विगत कई वर्षों से नारी सशक्तीकरण व समाज सेवा के कार्यों में भी अग्रणी रही हैं। संस्कार भारती, स्नातक संघ, रोटरी क्लब व अन्य कई संस्थाओं में सम्मानित पदों पर अपना योगदान दे रही हैं।
नव दायित्व प्राप्त होने पर डॉ.सिंह ने संगठन के केन्द्रीय संरक्षक पूर्व राज्यपाल श्री कप्तान सिंह सोलंकी जी, केन्द्रीय संयोजक श्री हेमेन्द्र प्रताप सिंह तोमर जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रयागदत्त जुयाल जी, राष्ट्रीय महामन्त्री श्री अरविंद केसरी जी, श्री विजय मान जी व सुश्री राजो मालवीय जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की इस नयी जिम्मेदारी मिलने से अभिभूत हूँ और कैलाश मानसरोवर की मुक्ति व तिब्बत की आज़ादी के इस महाअभियान में और लोगों को जोड़ने और जन आंदोलन बनाने का कार्य अनवरत करती रहेंगी।
डॉ० दीपावली के अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए सभी से आग्रह किया कि चाइना निर्मित लाइट्स व अन्य उत्पादों का बहिष्कार करें तथा स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में सहयोग करें।
डॉ० सोनी सिंह को राष्ट्रीय मंत्री बनाये जाने पर क्षेत्र संरक्षक इंद्रजीत मिश्र पूर्व सांसद, रामजन्म सिंह संरक्षक, संसद सदस्य ई० प्रवीण कुमार निषाद, क्षेत्र संयोजक रामकुमार सिंह, शिवेन्द्र विक्रम सिंह, महामंत्री, गोरक्ष प्रांत, श्रीकांत मणि त्रिपाठी, विजय सिंह संत, अमर राय उर्फ कृष्ण चन्द्र, ई०शुधांशु सिंह, डॉ॰आलोक कुमार दूबे, शिवाकांत ओझा, द्विजेन्द्र बहादुर सिंह, आदर्श ओझा, सत्यपाल सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, डॉ० हरिद्वार शुक्ल, संयोजक, शोध व विकाश प्रभाग, सतीश सिंह, हरिहर प्रसाद पाण्डेय, अलंकार कौशिक, डॉ० दिग्विजय नाथ पाण्डेय, अरविंद विक्रम चौधरी, प्रांत संयोजक, कुमार, डॉ० सोनी सिंह, डॉ० दिव्या रानी सिंह, श्रीमती अनिता जय सिंह, देवशरण सिंह, शशिमौलि पाण्डेय, विनय कुमार पाण्डेय, उमाशंकर पाण्डेय, प्रवेश कुमार वरुण, शम्भू कुमार मिश्र, विनय कांत मिश्र, डॉ० दुर्गा प्रसाद सहित अनेक लोगों ने आपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

4 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

4 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

4 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

5 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

5 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

5 hours ago