राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)l वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिता: महामना मालवीय मिशन बहराइच, अवध के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु नारायण एवं संगठन मंत्री भाजपा उत्तर प्रदेश धर्मपाल से संवाद कर संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने एवं रचनात्मक गतिविधियों को और अधिक गतिशील करने के उद्देश्य से बहराइच समेत अवध क्षेत्र के अन्य जिलों में बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर एवं नशा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण चौपाल अयोजित किए जाएंगेl
उक्त जानकारी मालवीय मिशन के प्रतिनिधि मंडल में शामिल अध्यक्ष बहराइच अवध संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट, प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष भगवान दीन मिश्र, मालवीय मिशन प्रचार प्रमुख एवं समाजसेवी अधिवक्ता कुमार सम्भव, समाजसेवी राजीव कुमार सिंह, नारायण सेवा संस्थान प्रबंध ट्रस्टी रजनीश बाल कल्याण समिति प्रभारी मालवीय मिशन इंटर कॉलेज गोमतीनगर सुधाकर समाजसेवी चंद्रप्रकाश मिश्र ने दी है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। प्रतिनिधि मंडल की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु नारायण को भारत माता का चित्र भेंट कर अभिनंदन किया गयाl
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…