संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में देव नगरी काशी और सातेक धाम अयोध्या के बाद संत कबीर की नगरी संत कबीर नगर के बाबा तामेश्वरनाथ धाम में दीपावली की भव्य व अनुपम छठा देखने को मिलेगी। जहाँ भव्य दीपोत्सव को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। 21 अक्टूबर को लाखों दीपों से जिले का तीसरा दीपोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें लगभग 01 लाख 51 हजार मिट्टी के दीपों का प्रज्वलन एवं काशी के विद्वान आचार्यों द्वारा महाआरती से पूरे वातावरण को गुंजित करने की तैयारी प्रारम्भ हो गई है।
महाभारत कालीन प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा तामेश्वर नाथ मंदिर और सरोवर तट पर दीप प्रज्वलित होंगे और सरोवर तट को आकर्षक रंगोलियों से सजाया जाएगा। इस दिन लेजर लाइट शो आयोजन में चार चाँद लगाने का काम करेगा। आयोजक दीपोत्सव को भव्य व दिव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। दीपों को सजाने के लिए 251 स्वयंसेवी लगाए गए हैं। जो अपने-अपने पॉइंट्स की जिम्मेदारी संभालेंगे।
21 अक्टूबर को काशी जैसी भव्य महा आरती व अयोध्या जैसा दिव्य दीपोत्सव के आयोजन को भव्य रूप देने में आयोजक युवा भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहते हैं। इस बार 1 लाख 51 हजार मिट्टी के दीप जलाने की जिम्मेदारी ली है। अपने जिले के प्राचीन शिव मंदिर बाबा तामेश्वर नाथ धाम में दीपोत्सव एवं महा आरती काशी के विद्वान आचार्यों द्वारा कराने का बीड़ा उठाया था। जिसे हर वर्ष भव्य रूप देने की तैयारी में जुटे रहते हैं।
श्री चतुर्वेदी ने एक भेंट में बताया कि जनपद के जन जन के उत्सव दीपोत्सव को पहले से और अधिक भव्य, दिव्य एवं अविस्मरणीय बनाने की योजना तैयार की गई है। जो आने वाले 21 अक्तूबर को मूर्त रूप लेगी।
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…