Categories: Newsbeat

बीएचयू में भौतिक चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ शशिकांत तिवारी सम्मानित पैतृक नगर पहुंचने पर नगरवासियों ने किया स्वागत

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। विगत दिनों बीएचयू वाराणसी के स्वतंत्रता भवन में आयोजित भव्य समारोह में बीएचयू में तैनात भौतिक चिकित्सक डॉ शशिकांत तिवारी को इस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान व सतत सेवा देने के लिए प्रेक्टिस आफ इनफार्मेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। रविवार को उनके पैतृक गांव सलेमपुर क्षेत्र के सहला जाते समय उनका नगर के व्यापारियों व समाजसेवियों द्वारा जोरदार स्वागत किया। इस दौरान डॉ शशिकांत तिवारी ने बताया कि इस आयोजन के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी रहे,कार्यक्रम में फिजियोथेरेपी के नवाचार अनुसंधान और जनस्वास्थ्य में इसकी भूमिका पर विचार विमर्श हुआ।कार्यक्रम का वातावरण ज्ञानवर्धक रहा। उद्योग व्यापार मंडल सलेमपुर के तहसील अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त ने कहा कि यह पुरस्कार इस क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण रहा।इससे पूरे इलाके का मान सम्मान बढ़ा है।सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य वीके शुक्ल ने कहा कि बचपन से ही होनहार डॉ शशिकांत तिवारी ने यह साबित कर दिया कि परिश्रम करने वाले को कोई पीछे नहीं कर सकता है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नेता डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि नौजवानों और विद्यार्थियों को इनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। स्वागत करने वालों में मधुसूदन पांडेय, डॉ निशा तिवारी, मनोज पांडेय, मंजू पांडेय, मोहन प्रसाद,राजकुमार पटवा, नरसिंह तिवारी,डॉ चतुरानन ओझा,रमेश मद्देशिया, पदमनाथ मद्देशिया आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए KBBL अभियान का शुभारंभ

उद्यमी मेले में महिला उद्यमियों ने लगाए उत्पादों के स्टॉल, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की…

1 hour ago

यूपी में ECINET पोर्टल की सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन!

सभी जिलों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल बंद करने के निर्देश पीलीभीत प्रकरण…

3 hours ago

सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समर्पण की मिसाल : केशव प्रसाद मौर्य

जी.पी.ओ. पार्क में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, ‘पटेल…

3 hours ago

SIR पर सियासी संग्राम! खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, पद से हटाने की मांग

मॉक संसद में खरगे का बड़ा हमला! CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, SIR…

3 hours ago

न्याय मांगने थाने पहुंची महिला के साथ दरिंदगी का आरोप! गम्हरिया में खाकी पर दाग, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

फोटो goo खाकी शर्मसार! जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिस पुलिस थाने में पीड़ितों को…

3 hours ago