Monday, March 9, 2026
HomeNewsbeatडा. सौरभ कुमार प्रयास सामाजिक सेवा समिति के प्रदेश मार्गदर्शन मंडल के...

डा. सौरभ कुमार प्रयास सामाजिक सेवा समिति के प्रदेश मार्गदर्शन मंडल के सदस्य मनोनीत


प्रदेश संयोजक सरदार रणवीर सिंह ने किया मनोनयन
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
बागी बलिया की माटी के यशस्वी सपूत एवं ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सौरभ कुमार को सामाजिक संस्था प्रयास सामाजिक सेवा समिति के प्रदेश मार्गदर्शन मंडल का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन संस्था के प्रदेश संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार सरदार रणवीर सिंह द्वारा किया गया है। उनके मनोनयन की सूचना मिलते ही पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है तथा लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।जानकारी के अनुसार प्रयास सामाजिक सेवा समिति के प्रदेश मार्गदर्शन मंडल के सदस्य रहे सोनभद्र के वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार पंडित मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी के निधन के बाद यह पद लंबे समय से रिक्त चल रहा था। संस्था के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए डॉ. सौरभ कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर प्रदेश संयोजक सरदार रणवीर सिंह ने सहमति जताते हुए उन्हें प्रदेश मार्गदर्शन मंडल का सदस्य मनोनीत कर दिया।गौरतलब है कि बलिया जनपद के गड़वार कस्बा निवासी डॉ. सौरभ कुमार पत्रकारिता के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित और सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को बुलंद किया है। वे प्रदेश के बड़े पत्रकार संगठनों में शुमार ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन उत्तर प्रदेश से लंबे समय तक जुड़े रहे और करीब चार दशक तक निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन का नेतृत्व किया।डॉ. सौरभ कुमार ने गड़वार से स्थापित ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के छोटे से पौधे को अपने नेतृत्व और मेहनत से पूरे प्रदेश में वटवृक्ष के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में संगठन ने पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कीं। यही कारण है कि पत्रकारिता जगत में उन्हें एक सशक्त और ईमानदार व्यक्तित्व के रूप में देखा जाता है।
प्रयास सामाजिक सेवा समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि डॉ. सौरभ कुमार के अनुभव और मार्गदर्शन से संस्था की सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उनके जुड़ने से संस्था के कार्यों का विस्तार होगा और समाज सेवा के क्षेत्र में नई पहल को बढ़ावा मिलेगा।डॉ. सौरभ कुमार के इस महत्वपूर्ण दायित्व पर मनोनयन को लेकर प्रयास सामाजिक सेवा समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा पत्रकार जगत के लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है और उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments