डॉ के एम सिंह ने किसान भाइयों को फसल सिचाई में पानी की बचत करने की सलाह दी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। ब्लॉक मिहींपुरवा प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमार गंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा गाँव बिहारीपुरवा में बौछार एवं टपक सिंचाई पद्धति से फसल उत्पादन” विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया इस अवसर पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. के.एम. सिंह उपस्थित रहे l उन्होंने किसान भाइयों को पानी की बचत करने की सलाह दी और बताया दलहनी फसलों को बौछार विधि से सिंचाई करने से जमीन में उपस्थित ऑक्सीजन की कमी नहीं होती है एवं फसल का वृद्ध विकास भी प्रभावित नहीं होता व पानी की बचत भी होती है। केंद्र के पादप प्रजनन वैज्ञानिक डॉ अरुण कुमार ने बौछार एवं टपक सिंचाई पद्धति का परिचय दिया और इन विधियों से होने वाले लाभ, पानी की बचत करके अपनी लागत को कम कर सकते हैं। केंद्र की पौध संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. हर्षिता ने बताया कि सब्जियों में सिंचाई टपक विधि से करनी चाहिए जिससे पानी की बचत भी होगी जड़ गलन जैसी बीमारियों का प्रकोप भी नहीं होगा और उत्पादन गुणवत्ता युक्त एवं अधिक मात्रा में मिलेगा। केंद्र की गृह वैज्ञानिक रेनू आर्या ने बताया कि पोषण वाटिका में सिंचाई बौछार विधि से करनी चाहिए, जिससे आवश्यकतानुसार पानी ही सब्जियों को मिल सके और पानी की बचत किया जा सके।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

7 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

7 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

8 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

8 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

8 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

10 hours ago