कड़ाके की ठंड में ठिठुरते लोगों को डॉ हिना कौसर ने भेंट किया कंबल

उतरौला/बलरामपुर।(राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार को उतरौला कस्बे के एचटी मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल की चिकित्सक डॉ हिना कौसर द्वारा प्रेस मीडिया कार्यालय पर अखबार के हाकरो,रिक्शा चालक,मोची, गरीब असहायों को हाड़ कपाउ ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरित किया गया। इस गलन भरी ठंड मोची, रिक्शा चालक, हाकर व गरीब असहाय ज़रुरतमंद लोग कंबल पाकर डॉ हिना कौसर को दुआएं दिया। इस कड़ाके ठंड की कहर से जूझ रहे लोग कंबल पाकर उनके चेहरे खिल उठे। एचटी मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल की चिकित्सक डॉ हिना कौसर ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे अहम सेवा है। इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। सभी मानव अल्लाह के बंदे हैं। उन्होंने कहा कि सुख सुविधा सम्पन्न लोगों का फर्ज है कि वह असहाय, निर्बलों, निर्धनों की हर प्रकार से मदद के लिए आगे आएं।
इस दौरान लोक तंत्र सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी,परवेज अंजुम, संतोष कुमार, पवन कुमार समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

5 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

5 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

5 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

5 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

5 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

6 hours ago