गिलौला के इज्जत थे डॉ धर्मवीर सिंह नम आंखों से लोगो ने दी बिदाई

श्रावस्ती(राष्ट्र की परम्परा)श्रावस्ती गिलौला पैतृक आवास से बहराइच चर्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ड्यूटी पर जा रहे होनहार डाक्टर धर्मवीर सिंह (42) पुत्र डा0 अर्जून सिंह (एमबीबीएस) को सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने डक्कर मार दिया था । जिनका बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ मेदंता हास्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गया। बृहस्पतिवार को दोपहर उनकी लाश गिलौला लाई गई, जहां उनके चहेते शुभचिंतकों का हुजूम लगा रहा। शाम को उनके पैतृक गांव रानीपुर काजी में अंतिम संस्कार विधि विधान से कर दिया गया है। इस दौरान डा, धर्मवीर के अंतिम दर्शन के लिए पूरा गिलौला क्षेत्र उमड़ पड़ा। शोक में डूबा हर ग्रामीण आंखों में आंसू लिए दिखा। डबडबाई आंखों से लोगों ने डाक्टर धर्मवीर सिंह को अंतिम विदाई दी गई।गिलौला बाजार गांव निवासी डाक्टर धर्मवीर सिंह (42) जाने माने चिकित्सक रहे हैं उनके पिता डाक्टर स्वर्गीय अर्जून सिंह और बाबा भी चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। वह मंगलवार को अपनी कार से बहराइच चर्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय नेशनल मार्ग बलरामपुर बहराइच फोर लेन रोड पर स्थित बाबा गंज चौराहे के पेट्रोल पंप पर ड्राइवर ने कार खड़ी करके लघु शंका करने लगा।
इसी दौरान घने कोहरे के बीच बलरामपुर से जा रही अज्ञात टृक ने खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार में दाएं तरफ बैठे डाक्टर धर्मवीर सिंह और दूसरे साथी राजू सिंह को गंभीर चोटें आई, जबकि ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों के सहयोग से बहराइच मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने लखनऊ के लिए गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया।
डा० धर्मवीर सिंह का विवाह लगभग दस वर्ष पूर्व रायबरेली जनपद में एक जाने-माने परिवार में हुआ था। धर्मवीर के एक आठ साल का बेटा है, वह दो भाई और दो बहनें हैं। बहनों की शादी हो चुकी है और सभी डाक्टर हैं। बताया जा रहा है कि डा धर्मवीर की पत्नी भी चिकित्सक हैं। जो पयागपुर में तैनात हैं। मां और पिता डाक्टर अर्जुन सिंह का लगभग अभी दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। परिजनों को अभी घाव पूरा नहीं हुआ था की ईश्वर ने सभी का चहेते बने डाक्टर धर्मवीर को भी अपने श्री चरणों में ले लिया। छोटे भाई कर्मवीर सिंह, चाचा ननके सिंह, मास्टर अनू सिंह व अन्य परिजनों का कहना है कि डाक्टर धर्मवीर की मौत जिंदगी भर का गम दे गई। वही उनके दुसरे साथी राजू सिंह की भी स्थिति अभी लखनऊ में नाजूक बनी हुई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

आभासी माध्यमों की भाषा से मौखिक परंपराओं को चुनौती: प्रो. जीएन देवी

राष्ट्रीय संगोष्ठी में मौखिक परंपराओं पर मंथन, एआई की भाषा को बताया चुनौती गोरखपुर (राष्ट्र…

26 minutes ago

सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: प्रभाकर दुबे

सहजनवां/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वार्ड/गांव सम्पर्क अभियान के…

39 minutes ago

ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा, शंकर वाटिका में भव्य स्वागत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपदीय इकाई महराजगंज के तत्वावधान…

1 hour ago

फार्मर आईडी अब अनिवार्य: योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

2 hours ago

संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…

2 hours ago

देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…

3 hours ago