Thursday, March 19, 2026
HomeNewsbeatडॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘विद्या सागर’ की मानद उपाधि

डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘विद्या सागर’ की मानद उपाधि

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी लखनऊ निवासी साहित्यकार, कवि, लेखक, समाजसेवी एवं सेना से सेवानिवृत्त विद्यावाचस्पति डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को काशी हिन्दी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा ‘विद्या सागर’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अकादमिक परिषद की अनुशंसा पर गत दिवस आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। स्वास्थ्य कारणों से वे समारोह में उपस्थित नहीं हो सके।
यह उपाधि उन्हें शिक्षा, शोध, साहित्य सृजन और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय योगदान के लिए प्रदान की गई। डॉ कर्नल मिश्र को अब तक डॉक्टरेट की तीन मानद उपाधियाँ सहित साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में 620 से अधिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
सेना से सेवानिवृत्ति के बाद वे निरंतर समाज सेवा से जुड़े रहे हैं। उनके नौ काव्य संग्रह और दो लेख संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं, जबकि पचास से अधिक साझा काव्य संग्रहों में उनकी रचनाएँ प्रकाशित हुई हैं। उनकी कविताएँ और लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहते हैं।
उनके पाँच अन्य काव्य और लेख संग्रह शीघ्र प्रकाशनाधीन हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments