
भाटपार रानी/ देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में अपनादल द्वारा विधानसभा भाटपार रानी अध्यक्ष मंजूर अहमद के निजी आवास पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई ।
प्राप्त समाचार के मुताबिक अपना दल के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अपना दल द्वारा आयोजित इस अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव कौशल सिंह, अपना दल प्रदेश महासचिव गिरिजेश पटेल, देवरिया जिलाध्यक्ष रविकर पटेल, भाटपार रानी अपना दल विधानसभा अध्यक्ष मंजूर आलम खान सहित तमाम अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जो बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाया गया है। साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 को सफल बनाने की भी रणनीति कार्यकर्ताओं के द्वारा बनाई गई।इस दौरान वहां अन्य मौजूद लोगों में दीनानाथ चौधरी, रामाश्रय यादव, जितेंद्र जायसवाल, पिंटू सिंह, शैलेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
