शोषित व कमजोर वर्ग के मसीहा थे डॉ आंबेडकर

कांग्रेसियों ने मनाया डॉ भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भारत रत्न देश के प्रथम कानून मंत्री डॉ भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन कर मनाया गया।सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब डॉ आंबेडकर का सम्पूर्ण जीवन वंचित और उपेक्षित समाज को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर उन्हें सम्मान पूर्वक जीवन जीने के लिए समर्पित था।
जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि शोषित व कमजोर वर्ग के मसीहा थे डॉ आंबेडकर ,उन्होंने संविधान में इस वर्ग के समुचित सम्मान व विकास की व्यवस्था कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि इन्होंने देश के प्रथम कानून मंत्री के रूप में सामाजिक न्याय और समरसता कायम करने का काम किया।उनके सिद्धान्तों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गोष्ठी को संजय गुप्त, बदरे आलम,उपेन्द्र प्रसाद,सत्यम पांडेय, अवधेश यादव,डॉ याहिया अंजुम, विनोद तिवारी,चुन्नु श्रीवास्तव, विजय कुशवाहा, डॉ नरेन्द्र यादव, गणेश मिश्र, पवन पांडेय,विनोद प्रसाद आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

19 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

20 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

20 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

2 days ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

2 days ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

2 days ago