टाउन हॉल कांग्रेस कार्यालय पर मनाया गया डॉ आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।भारत रत्न ,संविधान के निर्माता डॉ आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को मनाया गया।इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर वास्तव में दबे कुचले व गरीबों के मसीहा थे।उनका सम्पूर्ण जीवन देश व समाज की सेवा के लिए समर्पित था।उन्होंने कमजोर वर्ग के लोगों को हमेशा ही शिक्षित होने का संदेश दिया।उनका मानना था कि बिना बेहतर शिक्षा के कोई भी समाज आगे नही बढ़ सकता है।देश के संविधान में सभी वर्गों को एक साथ सम्मान पूर्वक जीवन व्यतीत करने का अधिकार दिलाने का काम किया। आज कुछ लोग उनके बनाये संविधान में परिवर्तन करना चाहते हैं, यह देश के लिए ठीक नहीं है। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम नारायण सिंह,आनंद देव गिरि,विजयशेखर मल्ल रोशन,भरत मणि त्रिपाठी,उमेश कुमार सिंह, सुभाष राय,अब्दुल जब्बार, आलोक त्रिपाठी राजन,सुनील द्विवेदी,नीलेश त्रिपाठी, दीनदयाल यादव, कमलेश मिश्र, मनोज मणि त्रिपाठी, रामप्रवेश सिंह, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, सुनील तिवारी, विनोद दुबे,वीरेन्द्र तिवारी, डॉ एसके पाठक, मधु शर्मा, आर बी सिंह, राशिद अंसारी, मीरा देवी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…