रिहायशी झोपड़ी में लगी आग में नगदी व जेवरात जले

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत पगरा प्रसाद गिरी के राजस्व गांव राजा बसंतपुर में अज्ञात कारण से लगी आग में एक रिहायशी झोपड़ी व उसमें मौजूद घर गृहस्थी के सामान, नगदी व जेवरात जलकर राख हो गए। हल्का लेखपाल ने मौका मुआयना कर अग्रिम कार्यवाही के लिए रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।
मंगलवार की देर रात उक्त गांव निवासी गया कुशवाहा के परिजन सो रहे थे कि अचानक आग लग गई, सभी लोग घर से बाहर आकर शोर मचाने लगे। जब तक गांव के लोग जुटते झोपड़ी जल कर खाक हो गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाकर आग को फैलने से रोका। घटना मे झोपड़ी में मौजूद गृहस्थी का सारा सामान, अनाज, तीस हजार रुपये नगद व सात थान जेवरात जलकर राख हो गए। बुधवार को सुबह मौके पर पहुंची हल्का लेखपाल प्रियंका त्रिपाठी ने अहेतुक सहायता हेतु रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी। पगरा पड़री के प्रधान प्रतिनिधि अशोक गोंड ने पीड़ित परिवार को ठंड से बचाव हेतु कंबल प्रदान कर प्रधान रमेश गुप्ता ने पीड़ित परिवार का हाल जाना।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

3 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

4 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

4 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

4 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

4 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

4 hours ago