डॉ आंबेडकर ने दिया शिक्षित व संगठित होने का संदेश – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

क्षेत्र के गुमटही चौराहे पर मनाई गई डॉ आंबेडकर की 134 वीं जयंती

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। डॉ भीमराव आंबेडकर की 134 वीं जयंती क्षेत्र के गुमटही चौराहे पर सोमवार को देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाई गई।इस दौरान सम्बोधित करते हुए सलेमपुर के पुर्व विधायक मनबोध प्रसाद ने कहा कि डॉ आंबेडकर के विचार से प्रेरणा लेकर ही दलित समाज आगे बढ़ सकता है। सलेमपुर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बब्लू ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को तमाम कुरीतियों से मुक्त कराने के साथ ही देश को अमूल्य धरोहर संविधान के रूप में दिया,जिसके बल पर आज सभी लोग सम्मान का जीवन जी रहे हैं। कांग्रेस के निवर्तमान जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने शिक्षित व संगठित होने का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि बिना शिक्षा के किसी भी समाज का भला नहीं हो सकता है। कांग्रेस के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता भागीरथी प्रसाद ने कहा कि डॉ आंबेडकर पिछड़े व दलितों के वास्तव में मसीहा थे।उनका सम्पूर्ण जीवन समाज के कुरीतियों को मिटाने के लिए समर्पित रहा।बीएसएनल के महाप्रबंधक विद्यानन्द आजाद ने कहा कि बाबा साहेब आम्बेडकर के आदर्शों व मूल्यों को जीवन मे उतारने की आवश्यकता है।कार्यक्रम को रवीश पांडेय,हरेराम आर्य, मंजूर आलम,सत्यम पांडेय,रामबली राम,महेन्द्र प्रताप,नमोनारायण, संपूर्णानंद गुप्ता, अजीत रंगीला,जगदीश यादव, रजत कुमार, लालधारी गौतम,कृष्णमुरारी पांडेय, रविन्द्र नाथ श्रीवास्तव,मोहन भारती,दुर्गेश कुमार, अमित कुमार,राहुल,हिमांशु मिश्र, आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

40 minutes ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

1 hour ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

1 hour ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

1 hour ago

नहाते समय गहरे पानी में समाया युवक, मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में…

1 hour ago

किसान, महिला और युवा कल्याण की झलक, आगरा में विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

सेवा संकल्प अभियान में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी…

1 hour ago