नगरा पुलिस ने चोरी के समान के साथ चोर को पकड़ कर जेल भेजा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चोरी, नकबजनी के रोकथाम को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत नगरा थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी से संबंधित अभियुक्त विवेकानन्द उर्फ विक्की पुत्र वीरेश (निवासी कोठिया, थाना नगरा, बलिया), आकाश भारती पुत्र रविशंकर भारती (निवासी : कोठिया थाना नगरा, बलिया) व रामप्रसाद गुप्ता पुत्र स्व. कुबेर गुप्ता (निवासी : चचयां, थाना नगरा, बलिया) को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से चोरी का मोटर पम्प और 1550/- रुपये नकद बरामद किया है अभियुक्तों ने बताया कि 02 अप्रैल की रात्रि में हम लोग अपने साथी विनीत गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता (निवासी : इन्दासो, थाना नगरा, बलिया) के साथ मिलकर देवेन्द्र कुमार गुप्ता (निवासी : इन्दासो, थाना नगरा, बलिया) के खेत में स्थित घर में रखा 5 एचपी सिंचाई का पम्प घर का दरवाजा तोड़कर उठा ले गये और कस्बा नगरा चचयां मार्ग पर कबाड़ी की दुकानदार रामप्रसाद गुप्ता पुत्र स्व. कुबेर गुप्ता (निवासी : चचयां, थाना नगरा, बलिया) के यहां बेच दिये थे पकड़े गये दोनों व्यक्तियों ने बरामद रुपयों के बारे में बताया कि 23 फरवरी की रात्रि को मैने अपने साथी विनीत गुप्ता उपरोक्त के साथ मिलकर राजेश कुमार यादव पुत्र स्व. जयराम यादव (निवासी : गौरामदनपुरा थाना नगरा, बलिया) के खेत में लगे सिंचाई के पम्प को चुराया था। उसको ले जाकर बाजार करने आये एक व्यक्ति को बेच दिया हूं, जिसका नाम पता मालूम नहीं है। उसी मोटर पम्प को बेच कर जो रुपया मिला था, उसमे से कुछ खर्च हो गया और शेष यही रुपया बचा हुआ है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कौशल पाठक, उप निरीक्षक छुन्ना सिंह, हेड कां. अजय कुमार त्रिपाठी, प्रेमशंकर पटेल व नीरज राही व कां. रमेश चौहान शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आरएसएस के प्रारंभिक वर्ग में 60 स्वयंसेवकों ने लिया प्रशिक्षण

समाज सेवा और संगठन के उद्देश्य से स्वयंसेवकों को किया गया मार्गदर्शन शाहजहांपुर (राष्ट्र की…

2 hours ago

अखिलेश यादव के आह्वान पर देवरिया में सपा का प्रदर्शन, चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठाई बुलंद आवाज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के…

2 hours ago

2027 चुनाव की तैयारी में कांग्रेस ने बदली प्रदेश टीम, जयदीप त्रिपाठी ने दी बधाई

नई टीम से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की उम्मीद देवरिया (राष्ट्र की…

2 hours ago

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा, चार की मौत

फौजी का पार्थिव शरीर लेकर जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे…

3 hours ago

रुका धन मिलेगा या बढ़ेगी परेशानी? मेष से मीन तक पढ़ें आज का सटीक राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को आर्थिक लाभ के साथ मिलेगी सफलता, जानें मेष से…

8 hours ago

779 शादियों का लक्ष्य, 325 आवेदन ही पहुंचे; सामूहिक विवाह योजना में हुआ बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव! अब बेटी के खाते में सीधे आएंगे 64…

8 hours ago