विज्ञान अकादमियों के समर प्रोग्राम के लिए गाइड बने डॉ. अंबरीश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय विज्ञान अकादमी बंगलौर, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी नई दिल्ली तथा राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी प्रयागराज के साझा ग्रीष्म शोध कार्यक्रम के लिए गोविवि के डॉ. अंबरीश कुमार श्रीवास्तव को मेंटर बनाया गया है। डॉ. श्रीवास्तव भौतिकी एवं रसायन विषय के छात्रों एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए बीएससी एवं एमएससी के छात्र तथा शिक्षक ही आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी विज्ञान अकादमी की वेबसाइट देख सकते हैं।
ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की शोध अभिरुचि में वृद्धि करना एवं विकसित करना है। साथ ही अन्य संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों को शोध के लिए प्रेरित करना है। मुख्यतः यह जिम्मेदारी शोध संस्थानों एवं केंद्रीय विश्वविद्यालयों को दी जाती है। परन्तु गोविवि भी अब उसमें सम्मिलित है। कार्यक्रम में चुने गए छात्रों-शिक्षकों को अकादमी की तरफ से पूरी आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी प्रयागराज से युवा वैज्ञानिक पुरुस्कार प्राप्त डॉ. अम्बरीश भारतीय विज्ञान अकादमी बैंगलोर के एसोसिएट भी हैं। इनको यह जिम्मेदारी इसीलिए दी गई है। इनका शोध क्षेत्र बृहद होने की वजह से इन्हें दो विषयों में मेंटर बनाया गया है। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम में आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर है तथा इसका परिणाम अगले वर्ष फरवरी तक आएगा। डॉ. श्रीवास्तव को बधाई देते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि डॉ. अम्बरीश का शोध एवं उपलब्धियां विश्वविद्यालय को नई ऊंचाईयों पर ले जा रहा है। इससे विश्वविद्यालय की छवि विश्व पटल पर नित नए आयाम स्थापित कर रही है। इसका लाभ निश्चित रूप से विश्वविद्यालय को मिलेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

9 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

10 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

10 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

10 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

10 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

10 hours ago