अधिकारियों ने घर-घर जाकर पात्र लाभार्थियों का किया चयन
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत जगपुर उर्फ सलामत गढ़ के अंतर्गत वन ग्राम चेतरां में विकास कार्यों को लेकर जिले के त्रिस्तरीय कमेटी ने दौड़ा करके वन ग्राम में घर- घर जाकर लोगों से सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा और निस्तारण करने का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। प्राप्त समाचार के अनुसार वन ग्राम चेतरां में जिले के जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा,जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव,जिला प्रोवेशन महिला कल्याण विभाग शांत प्रकाश श्रीवास्तव, खाद्य रसद विभाग के इशांत प्रताप सिंह ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को वन ग्राम में सुविधा उपलब्ध कराने हेतु घर- घर जाकर विकास कार्यो का समीक्षा किया एवं विभिन्न योजनाओं से वंचित लाभार्थियों की सूची बनाकर तत्काल सुविधा उपलब्ध कराने की सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया जिसमें प्रमुख रूप से वृद्धा,विधवा, दिव्यांग पेंशन सहित आवास, राशन कार्ड आदि योजना शामिल रहा। वन ग्राम के लाभार्थियों को अति शीघ्र सुविधा मिल सके। समीक्षा बैठक में ग्राम विकास अधिकारी राजेश सिंह, दिलीप गुप्ता, सुबोध नाथ यादव,धर्मेन्द्र ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र मौर्य, प्रधान प्रतिनिधि राम सवारे यादव,रोजगार सेवक ओम प्रकाश, धीरेंद्र यादव,सफाईकर्मी शशिकान्त यादव सहित ग्रामवासी मौजूद रहें।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…
निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…