राप्ती नदी के किनारे दर्जनों गांव कटान के जद में

महुआ बाजार ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) राप्ती नदी के मुख्य लक्ष्य पर कई गांव हैं जो इस बारिश में अपना अस्तित्व खो सकते है। बताते चले कि ग्राम पंचायत महुआ धनी का मजरा सुरहिया देवर कटान के जद में है इसके लिए ग्रामीणों ने सासन प्रशासन से लगातार गुहार लगा रहे है किंतु समय रहते कोई कार्य प्रारंभ नहीं होता, राप्ती नदी बरसात के दिनों में जो तांडव मचाती है उससे क्षेत्रीय प्रशासन से लेकर जिले तक के अधिकारी वाकिब है, बावजूद इसके एक लंबे समय से क्षेत्र वासियों द्वारा तटबंध बनवाने की मांग की जा रही है, कई बार वर्तमान सांसद कीर्ति वर्धन सिंह के द्वारा वादा किया गया किंतु अभी तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ सारे वादे हवा हवाई ही साबित हो रहे है। नंदौरी और सुरहिया देवर कटान के मुहाने पर खड़ा है ग्रामीण मजनू यादव, कृष्ण कुमार भाजपा नेता, राधे श्याम, जायसवाल, वीरेंद्र कुमार, आदि ने बताया कि उतरौला तहसील में दो ब्लॉक उतरौला और गैंडास बुजुर्ग के अधिकतर गांव राप्ती नदी के रौद्र रूप में आते ही डर जाते है, पशुओं के लिए चारे का प्रबंध करना एक बड़ी चुनौती बन जाती हैं, बीमारी की हालत में चिकित्सा के अभाव में लोग दम तोड़ देते है, ऐसी नरकीय जीवन से छुटकारा पाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा गया है, अब देखना है कि इस बरसात के पूर्व तटबंध और गांवों को सुरक्षा के दृष्टिगत कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है या फिर लाली पॉप साबित होगा,।

rkpnews@desk

Recent Posts

1240 छात्रों को मिला छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के लोक…

4 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस में 220 शिकायतें सुनी गईं, 28 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में शनिवार को तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण…

4 hours ago

आयुर्वेद इंटर्नशिप के तीसरे दिन प्रशिक्षुओं को अस्पताल की कार्यप्रणाली की दी जानकारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंतर्गत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ…

4 hours ago

लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी जन-जन की जिम्मेदारी: लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा…

4 hours ago

अमर उजाला ब्यूरो चीफ रजनीकांत पांडेय के पिता का निधन, सरयू तट पर अंतिम संस्कार

नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, पत्रकारों व गणमान्य लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि…

4 hours ago

आस्था और परंपरा के संगम में सरयू तट पर गूंजा जिउतिया पूजन

पुत्रों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा व्रत, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं…

5 hours ago