दो वाहनों की टक्कर में दर्जन भर घायल, चार की हालत गंभीर

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)l अतरौलिया थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर बाजार के पास पिकअप व ब्रेजा कार की आपसी टक्कर में श्रद्धालु सहित लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चार की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रविवार की दोपहर 1 बजे गोविंद एकादशी का स्नान कर, घर वापस लौटते समय एक पिकअप पर लगभग आधा दर्जन श्रद्धालु अपने घर, मऊ जनपद के कोपागंज जा रहे थे। जैसे ही कबीरुद्दीनपुर के समीप पहुंचे कि सामने से एक ब्रेजा कार जो, एक कार को ओवरटेक करने के चक्कर में पहले कार को टक्कर मारी फिर सामने से आरही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप में जा टकराई। ब्रेजा और पिकअप का टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। दुर्घटना में पिकअप में सवार श्रद्धालु बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को अतरौलिया स्थित अस्पताल ले जाया गया। इस दुर्घटना में मुनिया पत्नी दीपचंद 45 वर्ष, राजकुमारी पत्नी भीम 45 वर्ष, फूलमती पत्नी कृष्णा राजभर 40, कुसमी पत्नी रामनयन 42, तथा रवि प्रकाश पुत्र मुन्ना 17 वर्ष कोपागंज मऊ निवासी तथा ब्रेजा सवार संदीप पुत्र हरिराम 40 वर्ष तथा उनकी पत्नी डिंपल 35 वर्ष भी घायल हो गई। कार में सवार कपिल देव त्यागी, निवासी कप्तानगंज को मामूली चोट लगी। घायलों में मुनिया, राजकुमारी, फूलमती, कुसमी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया: खंड शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वार्षिक परीक्षाओं के दौरान सदर के खंड शिक्षा अधिकारी Dev Muni…

2 hours ago

कविन लिखि गाथा सुनावतो

— डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ आदित्य मति खोजि-खोजि,गूगल-ऊगल में सर्च करत,झूठ और साँच का…

2 hours ago

संत कबीर नगर: डीसीएम-कार की टक्कर में दो की मौत, दो की हालत गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के Khalilabad कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर…

2 hours ago

भक्ति और आस्था की गूंज के बीच पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम पंचायत बचगंपुर, टोला हीरापुर में रविवार को श्रद्धा,…

2 hours ago

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

9 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

11 hours ago