सीडीओ ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का किया निरीक्षण

देवरिया( राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लीलापुर विकास खण्ड-बैतालपुर जनपद देवरिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय पी०पी०सिंह, सहायक अभियन्ता, प्रा०ख०, लो०नि०वि०, देवरिया उपस्थित थे।
इस विद्यालय में 01 कार्यशाला, 01 थ्योरी कक्ष, 10 लैब व व०टी० कक्षों का निर्माण कराया जाना है। कार्यदायी संस्था यू०पी० प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि० निर्माण इकाई-29 गोरखपुर है। इस कार्य की लागत रू० 2.4672 करोड़ है, जिसकी स्वीकृत 26 मार्च 2020 को प्राप्त है। परियोजना पूर्ण होने का दिनांक 31 दिसंबर 2022 है। इस परियोजना पर अवमुक्त धनराशि रू0 1.90000 करोड़ है। निरीक्षण के समय भूतल, प्रथम तल व द्वितीय तल में प्लास्टर का कार्य पूर्ण पाया गया, अन्य फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर पाया गया।
निरीक्षण के समय इस परियोजना पर 104 मजदूर बाहरी दीवार की चिनाई कर रहे थे। इतने कम मजदूर कार्य पर लगे होने से यह प्रतीत होता है कि निर्धारित समय सीमा के अन्दर कार्य पूर्ण होने की सम्भावना कम है। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए निर्धारित समय सीमा के अन्दर कार्य पूर्ण करायें। भूतल पर बरामदा में एक बीम और रूफ स्लैब में सैगिंग दिखी जिसे ठीक कराये जाने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये गये। शेष कार्य संतोषजनक प्रतीत होता है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

6 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

18 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

22 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

22 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago