भारत झुकेगा नहीं! डोभाल-पुतिन की मुलाकात से भारत-रूस रिश्तों में नई गर्माहट, वीडियो आया सामने
मॉस्को (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने बृहस्पतिवार को क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
क्रेमलिन की प्रेस सेवा द्वारा जारी वीडियो में डोभाल को पुतिन से हाथ मिलाते और उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए दिखाया गया। सूत्रों के अनुसार, डोभाल ने बाहरी दबाव के बावजूद रूस के साथ सभी मोर्चों पर सहयोग जारी रखने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से पुतिन को इस वर्ष के अंत में भारत आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे पुतिन ने स्वीकार कर लिया।
बैठक में भारतीय राजदूत विनय कुमार और रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु भी मौजूद रहे। इससे पहले डोभाल ने शोइगु के साथ अलग से वार्ता की, जिसमें शोइगु ने भारत के साथ एक अधिक न्यायसंगत और टिकाऊ विश्व व्यवस्था बनाने तथा अंतरराष्ट्रीय कानून की सर्वोच्चता सुनिश्चित करने के लिए सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।
डोभाल बुधवार को मॉस्को पहुंचे थे। उनकी यह यात्रा द्विपक्षीय ऊर्जा और रक्षा संबंधों पर महत्वपूर्ण वार्ता और पुतिन की संभावित भारत यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर हुई है। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने पर भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाकर कुल शुल्क 50 प्रतिशत कर दिया है।
Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…
पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…
Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…
वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…
पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…