Tuesday, February 3, 2026
Homeमौसमउत्तर भारत में डबल पश्चिमी विक्षोभ का असर, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी...

उत्तर भारत में डबल पश्चिमी विक्षोभ का असर, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। इस समय लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। पहला पश्चिमी विक्षोभ पहले से ही असर दिखा रहा है, जिसके चलते ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। वहीं दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी की रात पहुंचने वाला है, जिसका प्रभाव 6 और 7 फरवरी को पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के रूप में देखने को मिलेगा। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी क्षेत्रों पर पड़ा है, जहां ठंड और गलन तेजी से बढ़ गई है।

दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, येलो अलर्ट जारी

दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मंगलवार सुबह से ही बेहद घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने आज मंगलवार (3 फरवरी) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को दिनभर करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी थी।
हालांकि, इस सप्ताह दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन अगले सप्ताह की शुरुआत में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

कहां-कहां होगी बारिश और ओलावृष्टि

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में पूर्वी राजस्थान, दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। इससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है।
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में कोहरे के साथ-साथ बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। राज्य के दोनों संभागों के 25 जिलों में आज बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी और यह दौर अगले 24 घंटे तक जारी रह सकता है।

इसके बाद एक बार फिर कोहरे की सफेद चादर छाने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में पश्चिमी यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

ये भी पढ़े – Breaking News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील, ट्रंप ने घटाया भारत पर टैरिफ 25% से 18%

ऑरेंज अलर्ट जारी

लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को पश्चिमी यूपी के साथ-साथ पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है, जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं 4 फरवरी को यूपी के दोनों संभागों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

इन जिलों में रहेगा कोहरा

गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, अंबेडकर नगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, उन्नाव, कानपुर, जालौन, औरया, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी और कन्नौज में आज कोहरा छाया रहेगा।
वहीं मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, हापुड़, संभल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच और श्रावस्ती में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

बिहार में भी घना कोहरा

बिहार के 19 जिलों में आज घना कोहरा छाया हुआ है। सोमवार को छपरा में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे, जहां दृश्यता घटकर महज 50 मीटर तक सिमट गई थी। पटना मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। इस बीच आज कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/10/compass-survey-200-jeae-200-je-ae.html?m=1#google_vignette

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments