Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडबल इंजन की सरकार सरकारी योजनाओं का लाभ लोगो तक पहुंचा रही...

डबल इंजन की सरकार सरकारी योजनाओं का लाभ लोगो तक पहुंचा रही है-विजयलक्ष्मी गौतम

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) विधानसभा सलेमपुर के धनगड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इसमे कई विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं के बारे से ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी और योगी सरकार के योजनाओं के लाभ से जो पात्र ग्रामीण छूट गए है,उन्हें भी इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए यह यात्रा चल रही है। डबल इंजन की सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगो तक पहुंचा रही है।
राज्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों में प्रमाण पत्र वितरित किया। साथ ही प्रचार वाहन में लगे एलसीडी के माध्यम से विभिन्न लोक जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर महिलाओं की गोदभराई व बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित सिंह बबलू,रामेश्वर सिंह,अजय दूबे वत्स,अरुण कुमार पाण्डेय,प्रमोद सिंह,फिरोज नेपाली,ओमप्रकाश, प्रकाश पाण्डेय,राजेश कुशवाहा,राम मनोहर शर्मा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments