Sunday, April 12, 2026
HomeNewsbeatघर-घर जनसंपर्क कर किया संवाद

घर-घर जनसंपर्क कर किया संवाद

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक गांव बस्ती चलों जनसंपर्क अभियान के तहत जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के निर्देशानुसार रविवार को जनसंपर्क अभियान के अंतिम दिन बस्ती जिले के गौर मंडल के ग्राम बेलवरिया जंगल सेक्टर बेलवरिया व सेक्टर माझा मानपुर मे घर-घर जाकर जनसंपर्क कर केन्द्र व प्रदेश सरकार के योजनाओं के बारे में जनता के बीच में अवगत कराया और संवाद किया गया। इस मौके पर जनसंपर्क करते हुए गौर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ला, अमरदीप शुक्ला, मंडल अध्यक्ष गौर राजेश कमलापुरी, महामंत्री कृष्ण कुमार तिवारी, शोभाराम प्रजापति, नीरज तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह, दीपक जायसवाल, प्रदीप कुमार दुबे, राजकुमार चौधरी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष मोहरता देवी निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments